Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चाकू से पत्नी पर किया हमला, पुलिस के पहुंचने पर आत्महत्या की देने लगा धमकी

  बिलासपुर । सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले युवक ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के गले और चेहरे में चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ...

 

बिलासपुर । सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाले युवक ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के गले और चेहरे में चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखते ही युवक फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। जवानों ने उसे समझाईश देकर घायल महिला को अस्पताल भेजा। इस बीच युवक मौका पाकर भाग निकला। सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाली संगीता आरक ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला ने बताया कि उसका पति विकास मामूली बातों को लेकर आए दिन विवाद करता है। मंगलवार की रात उसने घरेलू बातों को लेकर संगीता से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने संगीता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। उसने संगीता के गले और चेहरे में कई बार चाकू मारा। इससे बचने का प्रयास करते हुए महिला भागते हुए घर से बाहर निकली। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही युवक फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। जवानों ने उसे किसी तरह रोका। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। इधर हमलावर युवक मौका पाकर भाग निकला। महिला को सिम्स में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

No comments

राज्यपाल श्री डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य म...

मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्क...

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पु...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 123व...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडल...

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...