बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है। कानूनी सहायक के अलावा अंग्रेजी स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए हाई कोर्ट के रजिस...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है। कानूनी सहायक के अलावा अंग्रेजी स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कानूनी सहायक के 20 व अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए 29 पदों पर भर्ती की जानी है। इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए हाई कोर्ट ने आनलाइन आवेदन जमा करने की सुविधा उम्मीदवारों को दी है। चयन के लिए शर्त व नियम भी जारी कर दिया है। कानूनी सहायक के लिए प्रेशर एलएलबी डिग्रीधारकों की भर्ती की जाएगी। कानूनी सहायकों की भर्ती संविदा आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी। यह पहली बार होगा जब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कानूनी सहायकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। एलएलबी डिग्रीधारी युवाओं के लिए अपने करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। हाई कोर्ट ने अधिसूचना जारी करने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया के संबंध में नियम व शर्त भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को आनलाइन आवेदन फार्म जमा करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए आवेदन फार्म का प्रारूप भी दिया गया है। विधिक सहायक के 20 पदों पर भर्ती होनी है। मानदेय 30 हजार रुपये प्रति महीना तय किया गया है। आयु एक जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16. जून 2023 शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments