Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, May 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पति से झगड़ा होने के बाद पड़ोसी के घर में सोने गई महिला के साथ दुष्कर्म…

   जशपुर: अपने पति से झगड़ा होने के बाद अपने पड़ोसी के घर सोने गई एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 2...

 

 जशपुर: अपने पति से झगड़ा होने के बाद अपने पड़ोसी के घर सोने गई एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाहित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 8 मार्च को उसका उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह घर से निकल गई थी और अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के घर सोने के लिए गई थी। आधी रात को युवक ने महिला को उठाया और हाथ पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह युवक ने भी महिला को अपने घर में जगह नहीं दी और अपने घर से निकाल दिया। सुबह अपने घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिवार वालों काे दी। परिवार में आपसी सलाह मशवरा के बाद घटना की रिपोर्ट 15 मार्च को दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

No comments

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...

लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का ...

दिव्यांगता पेंशन से बाल कुमारी को मिली नई आशा, सुशासन तिहार ...