Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राज्यपाल कोे भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया

  भारत स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों ने की भेंट रायपुर । राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन कोे आज राजभवन में  भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्व...

 

भारत स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों ने की भेंट
रायपुर । राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन कोे आज राजभवन में  भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्रॉमिस के वाचन  द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होेंने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी  इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  श्री सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री विनोद चंद्राकर राज्य अध्यक्ष, सचिव श्री कैलाश सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

No comments

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी ...

मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्...

धोधा विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता में वृद्धि 10 ग्रामों के 42...

ड़ॉ. सारस्वत पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्र...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित