Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हाकी का राष्ट्रीय खिलाड़ी खेत और मकान निर्माण में आज भी कर रहा मजदूरी

 बड़वानी। बड़वानी जिले के दूरस्थ पहाड़ी गांव चिकलिया के मजदूर परिवार के एक युवक ने हाल ही में राज्य स्तर पर हाकी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर...

 बड़वानी। बड़वानी जिले के दूरस्थ पहाड़ी गांव चिकलिया के मजदूर परिवार के एक युवक ने हाल ही में राज्य स्तर पर हाकी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पाया है। मध्य प्रदेश की हाकी टीम के प्रमुख राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय सुलिया एक गरीब परिवार से हैं और उनके संघर्ष की कहानी भी जुदा है। वे आज भी दिन में माता-पिता के साथ मजदूरी करते हैं तो सुबह-शाम मैदान पर हाकी का अभ्यास करते हैं। हाकी का यह राष्ट्रीय खिलाड़ी खेत और मकान निर्माण में आज भी मजदूरी कर रहा है। उसे किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली। हाकी के प्रशिक्षक मुकेश राठौर ने बताया कि विजय शासकीय खेल परिसर शासकीय उमावि क्रमांक-2 बड़वानी का छात्र रहा है। उसने हाकी में राष्ट्रीय स्तर पर 2019 में हरियाणा के हिसार में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 2022-23 में शालेय राज्यस्तरीय हाकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। शालेय राज्यस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता 2022-23 रिले रेस में कांस्य पदक जीता। वहीं 2022-23 के विभागीय राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, विभागीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। विजय ने इस वर्ष कुल दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक पाया है। प्रदेश के पशुपालन व सामाजिक न्याय विभाग मंत्री प्रेमसिंह पटेल के सहयोग से हाल ही में भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा हाकी खिलाड़ी विजय सुलिया और प्रशिक्षक राठौर का सम्मान किया गया।
 

No comments

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...

लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का ...

दिव्यांगता पेंशन से बाल कुमारी को मिली नई आशा, सुशासन तिहार ...

छत्तीसगढ़ में योग को जन-जन तक पहुंचाने व्यापक पहल: योग आयोग क...