Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अभिमन्यु को हाथ लगाने तक नहीं देगी अक्षरा

 

 मुंबई ।'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी अभिमन्यु और अक्षरा के ईद-गिर्द घूमती नजर आ रही है। आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजरी, बिना किसी को बताए अभिमन्यु और आरोही की सगाई का मुहूर्त निकलवा लेती है। वह, गोयनका परिवार को सगाई के लिए 'हां' कहने पर मजबूर कर देती है। वहीं, दूसरी तरफ अक्षरा कसौली जाने के लिए अपने पति अभिनव और बेटे अभीर के साथ निकल जाती है। पढ़िए रिटन अपडेट....

मंजरी लेगी बड़ा फैसला
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत में दिखाया जाता है कि मंजरी, पंडित जी को कहकर अभिमन्यु और आरोही की सगाई का मुहूर्त निकलवाती है। अभिमन्यु, मंजरी और पंडित जी की बात सुन लेता है। वह, मंजरी को समझाने की कोशिश करता है लेकिन, मंजरी एक नहीं सुनती है। वह कहती है कि उसने फैसला लिया है कि अब वह अपने घर आने वाली खुशियों को नहीं रोकेगी और अभी वह सिर्फ सगाई की तारीख निकलवा रही है।

अभिमन्यु का तिलक करेगी अक्षरा
मंजरी से बात करने के बाद अभिमन्यु गोयनका हाउस जाने के लिए निकल जाता है। गोयनका हाउस में आरोही, अपने भाई कायरव को मनाने की कोशिश करती है। वह कहती है कि उसे अभिमन्यु को जज नहीं करना चाहिए। इतने में ही, अभिमन्यु की एंट्री होती है। इससे पहले की वह बड़े पापा से कुछ कहे मंजरी का फोन आ जाता है। मंजरी कहती है कि उसने होली पर अभिमन्यु और आरोही की सगाई कराने का फैसला लिया है। बड़े पापा भी मान जाते हैं। वह कहते हैं, 'ठीक है तो फिर इस होली की शुरुआत नए रिश्तों के साथ करेंगे।' इसके तुरंत बाद सभी लोग खुशी-खुशी अभिमन्यु और आरोही का तिलक करने लगते हैं। अक्षरा भी आगे आती है और तिलक करती है।

बिगड़ेगी अभीर की तबीयत
आगे दिखाया जाएगा कि अभीर, अभिमन्यु और आरोही की सगाई अटेंड करने की जिद करने लगता है। जब अक्षरा और अभिनव नहीं मानते हैं तब वह अभिमन्यु को फोन कर देता है और उसे अक्षरा को मनाने की जिम्मेदारी देता है। वहीं, अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया जाता है कि अक्षरा अपने पति अभिनव और बेटे अभीर के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाती है। तभी अभीर की तबीयत बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है। अक्षरा और अभिनव, अभीर को अस्पताल लेकर जाते हैं। तभी वहां अभिमन्यु आ जाता है। जैसे ही अभिमन्यु, अभीर को देखने के लिए आगे बढ़ता है, अक्षरा उसे रोक देती है।

No comments

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेल

रासायनिक खादों की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं, समितियों में खाद...

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...