Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

स्वरा भास्कर की शादी की तस्वीरों पर फैन ने बनाया मीम

   नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ निकाह कर लिया। इसी दिन दोनों ने अपनी शाद...

 


 नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ निकाह कर लिया। इसी दिन दोनों ने अपनी शादी को रजिस्टर भी करवा लिया। इस दौरान उनके परिवार के लोग, कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहे। स्वरा भास्कर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और इन पर मिले जुले रिएक्शन आए। अब स्वरा भास्कर ने अपनी ही शादी पर बना एक मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फैन ने शादी की तस्वीरों पर बनाया मीम
स्वरा भास्कर समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी ही शादी पर बना मीम शेयर करते हुए अपने दिल की बात लिखी है। स्वरा भास्कर की शादी की तस्वीरें जब वायरल हुईं तो उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। ज्यादातर लोगों ने डाउन टू अर्थ और स्ट्रेट फॉरवर्ड शादी करने के लिए स्वरा भास्कर को सराहा था।

ऐसा था मीम पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन
स्वरा भास्कर ने जो मीम शेयर किया है उसमें बताया गया है कि कैसे स्वरा भास्कर को उनकी डाउन टू अर्थ शादी के लिए सराहा जा रहा है, लेकिन वह सिर्फ उन्हें खुद को पता है कि उन्होंने एक ग्रांड लेवल वेडिंग की है। स्वरा भास्कर ने अपने फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- समन्वय ने मेरे दिमाग का हर एक थॉट (विचार) पढ़ लिया है।

स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखी थी ये बात)
बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- स्पेशल मैरिज एक्ट के लिए चीयर्स। कम से कम यह अस्तित्व में है और प्यार को एक मौका देता है। प्यार करने का, अपनी मर्जी का लाइफ पार्टनर चुनने का, शादी करने का अधिकार होना चाहिए। इसे किसी तरह का विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए।

No comments