Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

टोल प्‍लाजा में एक कर्मचारी की खाना खाते-खाते हो गई मौत

 सागर।  काल का पंजा कब आकर किसको दबोच ले, कह नहीं सकते। अकाल मौत का ऐसा ही एक मामला जिले के मालथौन टोल प्‍लाजा में सामने आया, जहां एक कर्मचा...

 सागर।  काल का पंजा कब आकर किसको दबोच ले, कह नहीं सकते। अकाल मौत का ऐसा ही एक मामला जिले के मालथौन टोल प्‍लाजा में सामने आया, जहां एक कर्मचारी की खाना खाते समय अचानक जान चली गई। यह घटना टोल प्‍लाजा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मृतक टोल प्‍लाजा पर सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 44 के मालथौन टोल प्लाजा पर पदस्थ 52 वर्षीय ऊदल यादव बेंच पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक वह दीवार से टिके और बेंच से लुढ़ककर नीचे गिरे और उनके प्राण-पखेरू उड़ गए। चंद सेंकड में यह पूरा घटनाक्रम हो गया। उन्‍हें जमीन पर पड़ा देख सहकर्मियों ने उन्‍हें उठाया और तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक कर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। ऊदल यादव मालथौन के ही रहने वाले थे। कर्मचारी की मौत की खबर से टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे गए तो यह सामने आया कि सुरक्षा कर्मी खाना खाते- खाते अचानक बेंच से गिर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...