Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :
latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई घायल पत्नी का इलाज आंबेडकर अस्ताल में जारी

  रायपुर। राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। घायल पत्नी का इलाज आंबेडकर अस्ताल में जारी है। हादसा निमोरा के पा...

 

रायपुर। राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। घायल पत्नी का इलाज आंबेडकर अस्ताल में जारी है। हादसा निमोरा के पास हुआ जहां हाइवा के पीछे कार जा घुसी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एलआइसी में एजेंट का काम करता था। थाने से मिली जानकारी के अनुसार निमोरा के पास हाइवा के पीछे जाकर घुस जाने के दुर्घटना में गरियाबंद निवासी जयप्रकाश पात्र उम्र करीब 45 वर्ष की मृत्यु हो गई है। नाक और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएससी अभनपुर रवाना किया गया है। घटना में मृतक की पत्नी घायल है जिसे उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पात्र दंपत्ति गरियाबंद के रहने वाले हैं। वे एलआइसी एजेंट का काम करते हैं। सुबह तकरीबन नौ बजे निमोरा के हाइवा के पीछे कार जा घुसी। हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हाे गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल रवाना किया। वहीं मृतक के शव को पास के सीएससी सेंटर भेज दिया गया।

No comments