Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हाई स्कूल के चपरासी की सूखे कुएं में गिरकर हुई मौत

   कोंडागांव/ माकड़ी। जिला कोंडागाव के अंतर्गत हाई स्कूल माकड़ी के चपरासी मृत अवस्था में सूखे कुएं में बरामद हुआ है। उसकी मौत कैसे हुई, कुएं...

 

 कोंडागांव/ माकड़ी। जिला कोंडागाव के अंतर्गत हाई स्कूल माकड़ी के चपरासी मृत अवस्था में सूखे कुएं में बरामद हुआ है। उसकी मौत कैसे हुई, कुएं में कैसे गिरा, उसने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या की इसका सपष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया और छानबीन कर रही है। दरअसल, हाई स्कूल माकड़ी के चपरासी अजय कुमार भंडारी उम्र 35 पिता स्वर्गीय शिवाजय भंडारी ग्राम बड़े डोंगर फरसगांव का रहने वाला जिनकी नौकरी 17/09/2011 में चपरासी पद पर हुई थी। बीते सोमवार की शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अजय चपरासियों के साथ साफ-सफाई करके अपने घर चला गया। सुबह स्कूल खोलने पर करीबन हाई स्कूल के बाबू तरुण बघेल ने देखा कि सूखे कुएं के पास अजय की चप्पल पड़ी हुई है। उसके बाद सूखे कुएं को देखा गया जिसमें मृतक अजय भंडारी गिरा हुआ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

No comments