Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा हेलीपैड पहुंचे

 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री बघेल के कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्...


 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री बघेल के कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। जनजाति सदस्यों द्वारा खुशी के अवसर पर करमा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान करमा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाला विशेष नृत्य है।

         नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के दौरान कटघोरा क्षेत्र के विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पाली श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, अध्यक्ष नगर पालिका  परिषद दीपका श्रीमती संतोषी दीवान,  राम कुमार श्रीवास, श्रीमती मीरा कंवर, श्रीमती प्रमिला कंवर सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री संजीव झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव और अन्य अधिकारियों ने किया।

No comments

राज्यपाल श्री डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य म...

मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्क...

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पु...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 123व...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडल...

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...