Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मोहन मरकाम ने भेजा मोहन भागवत को तिरंगा

संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा आजादी के बावन सालो तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा : मोहन मरकाम abernews रायपुर। प्र...


संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा

आजादी के बावन सालो तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा : मोहन मरकाम
abernews रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देश वासियों को अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है और 15 अगस्त को अपने घरो में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अधिकृत ट्वीटर एकांउट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और अपने सोशल मीडिया मीडिया के डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करे इसी संघ मुख्यालय में विगत बावन वर्षो से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संघ मुख्यालय नागपुर के पते पर राष्ट्रीयध्वज तिरंगा झंडा भेजा है। और उन्हें देश की आजादी के दिन 15 अगस्त को संघ मुख्यालय हेडगेवार भवन में फहराने का अनुरोध भी किया है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल