Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में लिया हिस्सा

अबेरन्यूज़ रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया जिसमें पार्टी पदाधि...


अबेरन्यूज़ रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया जिसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि योग हमें सनातनी जीवन से जोड़ता है। निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ा है। योग के माध्यम से हम विश्व गुरू बनने की ओर है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि योग एक सशक्त माध्यम है जिससे हम योग क्रिया से जुड़कर स्वस्थ जीवन के संकल्प से जुड़ते है। इसलिए योग जरूरी है। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दैनिक जीवन में योग का अपना महत्व है। सनातनकाल से ही योग के माध्यम से हमने दुनिया को योग की शक्ति से अवगत कराया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित योग शिविर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों में शामिल हुए। रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, श्रीचंद सुन्दरानी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने अपने मौलश्री विहार स्थित निवास में योगाभ्यास किया। बिलासपुर के बिल्हा स्थित मुड़ीपार में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने हिस्सा लिया। 

दुर्ग में सांसद सरोज पाण्डेय, भोरमदेव में केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह व सांसद संतोष पाण्डेय व महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू, शामिल हुए। पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने अपने निवास में योगाभ्यास किया। अंबिकापुर में सांसद रामविचार नेताम, अनुराग सिहदेव, ललन प्रताप सिंह, जांजगीर में प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा, जगदलपुर में किरण देव, भानपुरी में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, जशपुर में कृष्ण कुमार राय, कोरबा में पूर्व मंत्री व विधायक ननकी राम कंवर, कांकेर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, सहित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने योग शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई व योगाभ्यास के माध्यम से निरोग रहने का संकल्प लिया गया।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…