Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री नौटंकी कर रहे और इधर बच्चों की जान पर बन आई: शालिनी राजपूत

aber news रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शालिनी राजपूत  ने सरायपाली के पुटका की आंगनबाड़ी में विषाक्त भोजन परोसने से 16 बच्चों की तबियत ...


aber news रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शालिनी राजपूत  ने सरायपाली के पुटका की आंगनबाड़ी में विषाक्त भोजन परोसने से 16 बच्चों की तबियत बिगड़ने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नौटंकी करते हुए मासूम बच्चों का राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं और दूसरी तरफ हकीकत यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जहरीला भोजन खिलाकर उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में यही स्थिति है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को घटिया भोजन खिलाने की शिकायतें आम हैं। अब तो हद पार हो गई कि जहरीला भोजन खिला दिया गया। सरकार ने मध्यान्ह भोजन के काम पर लगी स्वसहायता समूहों की करीब बीस हजार बहनों का काम छीन लिया। इससे प्रदेश के स्कूलों में भी क्या ऐसी ही अव्यवस्था के हालात नहीं बनेंगे, जैसे आंगनबाड़ी में सामने आये हैं।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा शालिनी राजपूत ने कहा कि सरकार का ध्यान प्रदेश में हर क्षेत्र में बिगड़ी स्थिति की तरफ नहीं है। मुख्यमंत्री बच्चों  का टिफिन खायें, उनके साथ खेलें, अच्छी बात है लेकिन बच्चों की जान से खिलवाड़ न हो, यह उनकी ही जिम्मेदारी है। राज्य की महिला बाल विकास मंत्री शराब कम पीने की सलाह देती हैं, वे महिला महोत्सव में खूब नृत्य कला का प्रदर्शन कर लेती हैं, उनका पूरा सम्मान करते हुए यह आग्रह है कि अपने मूल कर्तव्य का भी निर्वहन कर लिया करें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में महिलाओं और बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है।

No comments

मैट्स यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा, गजरा...

आज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया ...

विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बन...

घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच प...

25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रच...

आज हम पते में जिस 'छत्तीसगढ़' शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्र...

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर कि...

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का क...