Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

6वीं मंजिल से कूदकर जवान ने दी जान

 पुलिस कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकले साथियों ने देखा शव, पत्नी से था विवाद
रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने छत से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी करने वाला जवान अमलीडीह की पुलिस कॉलोनी में रहता था। 6 मंजिला सरकारी इमारत की छत से ही उसने नीचे छलांग लगा दी। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार की सुबह 6 बजे के आस-पास हुई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले दूसरे कर्मचारियों ने जवान के शव को देखा तो राजेंद्र नगर थाने को खबर दी। खुदकुशी करने वाले जवान का नाम राज ध्रुव है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज ध्रुव रायपुर में ही ट्रैफिक विभाग में पदस्थ था। वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा भी किया करता था। इस बात की शिकायत जवान की पत्नी ने डिपार्टमेंट में भी की थी। अक्सर राज के सहकर्मी उसे समझाया भी करते थे। खबर है कि इन्ही झगड़ों से तंग आकर जवान की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। फिलहाल पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।


No comments

गृह मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ फिर से दोहराता हूँ क...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज...

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एनएफएसयू और एनएफएसएल क...

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्य...

जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री...

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्साल...

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया...

उद्योग मंत्री का नई दिल्ली दौरा स्थगित

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अं...