Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

घर में लगाएं ये पौधे, खूब होगी धनवर्षा

 रायपुर। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। अगर घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का ...

 रायपुर। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। अगर घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। हरे-भरे पौधे तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। साथ ही ये वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि हरे-भरे पौधों घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ ही अगर आप भाग्य का साथ भी पाना चाहते तो वास्तु के अनुसार कुछ पौधे लगाएं। ये पौधे आपकी सभी समस्या दूर कर देंगे। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में..
बांस का पौधा
वास्तु के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।
हल्दी का पौधा
भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का प्रयोग खासतौर पर किया जाता है। वहीं अपने गुणों के कारण हल्दी का पौधा भी बहुत चमत्कारी माना जाता है। इसे घर में लगाने से बरकत होती है। साथ ही नियमित रूप से इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। ये सौभाग्य को आकर्षित करता है।
शमी का पौधा
धार्मिक मान्यताओं में शमी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। इसे घर में लगाने से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही शनि दोष दूर करने के लिए आप इस पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।


No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित