Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रूस का दावा- यूक्रेन में हमारे मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हुआ, अब फोकस डोनबास पर

 कीव/मॉस्को। राजधानी कीव के बाहर कलिनिव्का गांव में एक फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी से उठता धुआं। रूस ने कहा है कि उसने समुद्र से दागी गई कलिब्र क...


 कीव/मॉस्को। राजधानी कीव के बाहर कलिनिव्का गांव में एक फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी से उठता धुआं। रूस ने कहा है कि उसने समुद्र से दागी गई कलिब्र क्रूज मिसाइलों इस मिलिट्री साइट पर हमला किया है। रूस-यूक्रेन जंग का आज 31वां दिन है। इस बीच रूसी सेना ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में उसके स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हो चुका है। रूसी सैनिक अब यहां के पूर्वी डोनबास इलाके की आजादी पर फोकस करेंगे, जहां रूस समर्थित अलगाववादी 8 साल से लड़ रहे हैं। रूसी सेना के जनरल स्टाफ के सीनियर रिप्रेजेंटिटिव सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि रूसी यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस की वॉर कैपिसिटी में काफी कमी आई है। इस वजह से हम अपने मुख्य लक्ष्य डोनबास की आजादी पर फोकस कर सकते हैं। शुक्रवार को किए गए ऐलान से इस बात का संकेत मिलता है कि जंग के पहले महीने में ही तेज हमले के बाद रूस अब सीमित टारगेट की ओर स्विच कर सकता है। रूस जंग की शुरूआत में ही डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता दे चुका है। यूक्रेन ने रूस छोडऩे वाली कंपनियों को पीस अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। यूक्रेन की सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ये जानकारी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक के हवाले से दी गई है। एक सीनियर अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि रूस डोनबास क्षेत्र में अपने हमले का समर्थन करने के लिए रूस जॉर्जिया के रास्ते यूक्रेन में सेना भेज रहा है। पेंटागन के अधिकारी के मुताबिक, हमने शुक्रवार को जॉर्जिया से कुछ सैनिकों की आवाजाही देखी है। हालांकि, हमारे पास सैनिकों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस के मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में फेक इंफार्मेशन पब्लिश करने पर सजा देने वाले कानून पर साइन किया है। इसके फेक न्यूज फैलाने पर 15 साल तक की जेल होगी। इस बिल को रूसी संसद ने इसी हफ्ते पेश किया था।
स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटीफाई ने रूस में स्ट्रीमिंग सर्विस पर रोक लगा दी है। स्पॉटिफाई ने इस महीने की शुरुआत में अपने रूसी ऑफिस को बंद कर दिया था। यूक्रेन की डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मंत्री इरिना वीरेश्चुक के मुताबिक, मारियुपोल से कार के जरिए 2,800 लोगों को निकालकर जपोरिज्जिया पहुंचाया गया है। वहीं, 4,000 मारियुपोल लोगों को बसों के जरिए निकाला गया। वहीं, 531 लोगों को मेलिटोपोल से जपोरिज्जिया ले जाया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि जंग के दौरान आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी घर का निर्माण करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मक्रों ने कहा है कि मारियुपोल से लोगों के इवैक्युएशन के लिए वे तुर्की और ग्रीस के साथ काम कर रहा है। यहां के थिएटर पर पिछले हफ्ते हुए एक रूसी हमले में 300 लोगों की मौत हो गई थी।

No comments