Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ओडिशा में भूकंप, छत्तीसगढ़ में झटके, गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में हिली धरती

रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर देवभोग और अमलीपदर ...


रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांवों में दिखा। तीव्रता काफी कम होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। झटकों के डर से लोग थोड़ा डर जरूर गए। जिले में मौसम विभाग नहीं होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। भूकंप का केंद्र ओडिशा का नवरंगपुर जिला था। भुवनेवश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम को भूकंप की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, नवरंगपुर जिले में सुबह करीब 11.29 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप रिएक्टर स्केल पर दर्ज किया गया। इसके चलते करीब 4 सेकेंड के लिए झटके महसूस हुए किए गए हैं। इसका प्रभाव ओडिशा के नवरंगपुर के खोखसरा ब्लॉक के अलावा बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ के देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांव में मामूली तौर पर देखा गया है। भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 93 किमी उत्तर पूर्व में बताया जा रहा है। इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 9 किमी थी। भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नवरंगपुर जिले में जरूर लोगों के मकानों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। कुछ दिन पहले भी ओडिशा के कंधमाल जिले में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

No comments

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक...

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उ...

राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस ...

डिबायन लेबोरेट्रीज को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, ₹25 ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पेन में की निवेश, शिक्षा और सांस्क...

मर्काबार्ना का समग्र मॉडल मध्यप्रदेश के लिये प्रेरणादायक : म...

धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र स...

प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन सर...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नेशनल ...