Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बिलासपुर में 16 साल की लड़की से रेप:भगाकर ले गया, मांग में सिंदूर भरा और बोला- हो गई हमारी शादी

बिलासपुर। बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक नाबालिग लड़की को प्रेमज...


बिलासपुर। बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। उसने लड़की के मांग में सिंदूर लगा दिया और बोला हमारी शादी हो गई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले में अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। टीआई  हरविंदर सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को 16 साल की लड़की अपने परिजन को बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिली। तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान दो दिन बाद पता चला कि ग्राम नेवसा में रहने वाला 21 साल के मनोहर सूर्यवंशी उसे अपने घर में रखा है। खबर मिलते ही पुलिस ने गांव में दबिश दी, तब युवक के साथ लड़की भी मिल गई।
प्रेमजाल में फंसाया था, शादी करने किया था वादा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोहर सूर्यवंशी ने एक साल पहले नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। उसकी बातों में आकर लड़की उसके साथ चली गई। फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर लगा दिया और शादी करने की बात कही।
लड़की के बयान पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
पुलिस ने लड़की के मिलने के बाद उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके प्रेमी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 बहला कर ले जाने के साथ ही धारा 376 के तहत दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

No comments

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्...

श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे म...

छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्य...

सिम्स में जटिल सर्जरी, 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया ...

वनोपज से वनांचल के लोगों के जीवन में आ रही है आर्थिक समृद्धि...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क वि...

छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए आ...

प्रधानमंत्री आवास योजना को मिलेगी नई रफ्तार

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरि...