Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

31 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

  रायपुर। शुक्र का राशि परिवर्तन 31 मार्च को होगा। इस दिन शुक्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जहां ये 27 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। इस...

 


रायपुर। शुक्र का राशि परिवर्तन 31 मार्च को होगा। इस दिन शुक्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जहां ये 27 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शुक्र के कुम्भ राशि में गोचर का सभी राशि वालों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पडऩे वाला है। जानिए ये गोचर मुख्य रूप से किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। किनकी किस्मत सोने की तरह चमकेगी। ज्योतिष के जानकार पंडित शरद द्विवेदी के अनुसार इन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्ततन चमत्कार कर सकता है।
मेष राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय आपके लिए शुभ साबित होगा। एक से अधिक स्रोतों से आपकी आमदनी होने की प्रबल संभावना रहेगी। जीवन में धन-दौलत और समृद्धि आएगी। व्यापारी जातकों को बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक पार्टनरशिप के व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। नई दिशा में करियर शुरू करने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र के लिए ये समय लाभकारी सिद्ध होगा। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। इस दौरान आपको अच्छी प्रतिष्ठा व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमाने में आप सफल रहेंगे। आप इस अवधि में अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि: करियर के लिहाज से ये समय काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको काम में विस्तार करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। एक से अधिक स्रोतों से आप कमााई करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि: ये गोचर व्यापारियों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। कहीं से अचानक से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति की प्रबल संभावना है। इस समय कुछ नई डील्स करने में भी आप सक्षम होंगे। नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि के साथ ही पदोन्नति होने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से अच्छा प्रोत्साहन अर्जित करने में सक्षम होंगे।

No comments

फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का...

छत्तीसगढ़ पर्यटन ने कोलकाता में दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति

सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्...

श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे म...

छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्य...

सिम्स में जटिल सर्जरी, 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया ...

वनोपज से वनांचल के लोगों के जीवन में आ रही है आर्थिक समृद्धि...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क वि...

छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए आ...