Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 3

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बघेल वेतन से वंचित कर्मचारी नहीं, धान भिगोने के जिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त करें : कौशिक

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान भीगने के लिए छोटे कर्मचारियों ...


abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान भीगने के लिए छोटे कर्मचारियों के निलंबन का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा है कि छह माह से तनख्वाह से वंचित छोटे कर्मचारियों को निलंबित करने से कुछ नहीं होगा। इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को तत्काल बर्खास्त करें।
  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान खरीदी से लेकर तिरपाल ,बारदाना और मजदूरी तक का पैसा केंद्र सरकार देती है और भूपेश बघेल यहां धान की बर्बादी करा रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार की लापवाही से भीगा धान वास्तव में देश और केंद्र सरकार का नुकसान है। इसलिए भूपेश बघेल को इसकी कोई चिंता नहीं है।
  नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल किसान पर आई विपदा में भी राजनीति कर रहे हैं। तीस रोज पहले हुई बरसात में भी धान भीगने पर क्षति के आकलन और मुआवजे के निर्देश की रस्मअदायगी की गई थी। अब हाल ही हुई बरसात से किसानों की धान भीगने के साथ ही खरीदी केन्द्रों में रखे धान की बर्बादी पर भी यही हो रहा है।
  नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री आकलन विकलन का नाटक छोड़कर किसानों का भीगा धान खरीदें या फिर कीमत के बराबर मुआवजा दें। सरकारी धान भिगोने के लिए जिम्मेदार खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के विरुद्ध राष्ट्रीय धन की क्षति के लिए मामला दर्ज कराया जाय और उन्हें फौरन बर्खास्त किया जाय।
  नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। भूपेश बघेल के राज में हर बार धान खरीदी के समय हीलाहवाली की जाती है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्क...

स्वास्थ्य मंत्री के सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउन्सि...

विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान

युक्तियुक्तकरण से बदली तस्वीर : पतरापारा महलोई प्राथमिक शाला...

युक्तियुक्तकरण से संबलपुर स्कूल में शिक्षकों की बहाली, पढ़ा...

रायगढ़ जिले के किसानों को 14 हजार 419 मैट्रिक टन खाद का किया ...

अब ऊर्जा बना पर्यावरण का साथी, न बिजली जाती है न जेब पर भार ...

महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं की बदली जिंदगी

खरीफ सीजन की मजबूत तैयारी, पिछले साल की तुलना में अब तक 141 ...

सेंट्रिंग प्लेट बना महिलाओं के स्वरोजगार का जरिया