Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बीरगांव में बनेगा कांग्रेस का महापौर, तीन निर्दलीयों ने थामा कांग्रेस का हाथ


भाजपा का नफरत, हिंसा, डर और उन्माद मॉडल फेल! रमन सिंह और अजय चंद्राकर की धमकियों पर जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब : सुरेंद्र वर्मा

abernews रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिरगांव नगर निगम चुनाव में विजयी तीन निर्दलीय प्रत्यशियों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया है जिसके बाद 40 सदस्यीय बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 22 हो गई है।

 प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आमजन में बढते भरोसे, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की कर्तव्यनिष्ठा, रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा के सेवा, समर्पण, अथक परिश्रम से बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफ़लता मिली है। एआईसीसी सदस्य और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के बेहतर चुनाव संचालन और कुशल प्रबंधन के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस को ऐतिहासिक सफ़लता मिली है। बिरगांव की जनता ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नफरत फ़ैलाने की साजिश, हिंसा और डर दिखाने के प्रयासों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 15 साल के भाजपा के कुशासन में बिरगांव लगातार उपेक्षा का शिकार रहा। विगत 5 साल से बिरगांव नगर निगम में भी भाजपा की महापौर रही लेकिन समस्याओं का अंबार बदस्तूर बढ़ता रहा। इतने बड़े नगर निगम क्षेत्र में एक कॉलेज तक नहीं था, विधायक सतनारायण शर्मा के प्रयासों से न केवल बिरगांव में कॉलेज खुले बल्कि बिजली, पानी, सड़क, नाली, साफ़ सफ़ाई की बेहतर, सामुदायिक भवन सहित अन्य सुविधाओं का विकास लगातार हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के नफरत, हिंसा और उन्माद फैलाने की साजिश के खिलाफ़ कांग्रेस के सेवा, जतन और सुशासन को चुना है। इन्हीं जनसरोकार से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए  वार्ड क्रमांक 1 गुरु घासीदास वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती शकुंतला धन्नू बांदे, वार्ड क्रमांक 11 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड से पार्षद श्रीमती सुशीला मार्कण्डे और वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद अश्विनी यादव ने कांग्रेस प्रवेश किया है। अब तीन निर्दलीय पार्षदों के शामिल होने के बाद 40 सीट वाले बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 22 हो गई है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क...

युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्...

दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा ए...

वीर सैनिकों के सम्मान में आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्...

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों...

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परि...