Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, May 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

31 दिसम्बर को तिल्दा नेवरा में विशाल सतनाम शोभायात्रा का होगा आयोजन

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी एवं युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी शोभायात्रा में शामिल होंगे abernews रायपुर। सतनाम धर्म के प्रेरणा गुरु घास...


धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी एवं युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी शोभायात्रा में शामिल होंगे


abernews रायपुर। सतनाम धर्म के प्रेरणा गुरु घासीदास जी की 265 वी जयंती के सम्मान में सतनामी समाज तिल्दा परिक्षेत्र एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना तिल्दा नेवरा के तत्वधान में 31 दिसम्बर को तिल्दा नेवरा में विशाल सतनाम शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। 

विशाल सतनाम शोभायात्रा में अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतनाम धर्मसंचालक (भारत वर्ष), राजागुरु, धर्मगुरु (गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपुरी धाम), सतनामी समाज के आन बान शान, आदेशक, निर्देशक मार्गदर्शक, प्रेरणाश्रोत गुरु बालदास साहेब जी एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष धर्मगुरु युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी शामिल होगें। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे जागृति के आंधी राजागुरू बालक दास लोक कला मंच में शशि सतनामी जी के द्वारा भजन की प्रस्तुती। दोपहर 01:30 बजे राजागुरू, धर्मगुरू गुरुबालदास साहेब जी का आगमन तिल्दा गुरुद्वारा में एवं धर्मगुरू द्वारा जैतखाम में पालो चढ़ाया जायेगा। दोपहर 02 बजे गुरुद्वारा में भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ होगा जिसमें डी.जे.,धुमाल, पंथी, अखाड़ा के साथ धर्मगुरू राजशाही बग्घी में सवार होकर संत समाज को दर्शन देंगे। शाम 07 बजे गुरुद्वारा तिल्दा में प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। समस्त मानव समाज के लिए भोजन-भंडारा की व्यवस्था गुरुद्वारा के सामने गार्डन में की जायेगी। रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक लोककला मंच मन के अंगना मनोज आडिल के द्वारा सतनाम भजन की प्रस्तुति दी जायेगी। 


शोभायात्रा में समस्त राजमहंत, जिलामहंत, ब्लाकमहंत, सेक्टरमहंत, अठगवामहंत, भण्डारी, साटीदार, शक्ति परिवार के सात्विक परिवार, अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, ग्राम पदाधिकारी, समस्त साधु संत, पंडित, कढ़ियार, चौकहार, साहित्यकार, लेखक, कवि, रचनाकार, पत्रकार, मीडिया वाले, गायक, कलाकार, पंथीदल, अखाड़ादल, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण, अधिकारी, कर्मचारीगण, किसान, व्यापारीगण, विधायक, सांसदगण, समस्त गुरू, सिपाहीगण, समस्त समाज प्रमुखगण उपरोक्त शोभा यात्रा में आप सभी संत समाज एवं समस्त मानव समाज सादर आमंत्रित है। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

No comments

चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केद...

पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ संबंधी टिप्पणी को लेकर जी सुधाकरन क...

अबूझमाड़ अब नहीं रहेगा अबूझ

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को...

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़

चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदा...

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़: तिरंगा यात्रा में प्रदेशभ...

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को...

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण

देशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई ...