Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सरसंघचालक के प्रवास को भाजपा से जोड़कर कांग्रेस अज्ञानता का परिचय दे रही : मूणत

डाॅ. भागवत के प्रवास पर पुनिया की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व प...


डाॅ. भागवत के प्रवास पर पुनिया की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का पलटवार

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि रास्वसं के सरसंघचालक डाॅ. भागवत के प्रवास को भाजपा की राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर पीसीसी प्रभारी पुनिया ने अपनी राजनीतिक अज्ञानता का ही परिचय दिया है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि रास्वसं की कार्य पध्दति की समझ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को कतई नहीं है और इसलिए संघ कार्य के लिए हो रहे प्रवास को भाजपा से जोड़कर अपने राजनीतिक भय को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के तौर पर प्रदेश की भावी आशा का केन्द्र है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पराक्रम व पुरुषार्थ से भाजपा के आधार को मजबूत किया है। संघ के सरसंघचालक डाॅ. भागवत का हर वर्ष संघ कार्य के सिलसिले में देश के हर प्रदेशों में प्रवास होता है, उसे राजनीतिक चश्मे से देखकर कांग्रेस नेता पुनिया ने साबित कर दिया कि पूरी कांग्रेस को संघ का फोबिया सता रहा है और अपने संघ-विरोधी प्रलाप में उन्हें गाहे-बगाहे संघ के खिलाफ अनर्गल विषवमन करने की लत पड़ गई है। मूणत ने कहा कि भाजपा की जमीन की चिंता करने के बजाय ढाई-ढाई साल के मुद्दे और प्रदेश के हर मोर्चें पर अपनी प्रदेश सरकार के नाकारापन से उपजी खाई की फिक्र कांग्रेस नेता करें। खुद की खिसकती राजनीतिक जमीन का पता कांग्रेस नेताओं को है नहीं, और भाजपा और संघ के रिश्तों पर अपनी अज्ञानता का फूहड़ प्रदर्शन करते रहते हैं।

No comments

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाे...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक...

रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की ...

क्लोज सीजन में मत्स्याखेट 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध

'कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम'

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिका...

जून से खुले स्कूलों के पट, पहले दिन पहुंचे बच्चों का हुआ स्व...

दिव्यांगजनों को घर बैठे रोजगार का सुनहरा अवसर : रायपुर में 1...

राज्यपाल डेका ने आईएएस सुश्री पूर्वा अग्रवाल का किया सम्मान

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की देता ह...