Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: यहां खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत

विकासनगर। उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ ...



विकासनगर। उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है। बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी (यूटिलिटी) रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे हैं। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments

खुद को तपाकर और खपाकर मोदी ने भारतीयों को बनाया विश्वास का प...

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ...

जुनवानी से चिखलीटोला तक बनेगी पक्की सड़क

एमपी सरकार की नई पहल : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत...

मोहन कैबिनेट का फैसला, कई अहम निर्णय लिए गए

सपनों का घर : पहाड़ी कोरवा महिला फूलोबाई को मिला पक्का आवास

युक्तियुक्तकरण में लापरवाही: विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित

युक्तियुक्तकरण में अनियमितता: विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्...

अधिक शुल्क वसूली का मामला: प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा ...

युक्तियुक्तकरण से बदल रही वनांचल क्षेत्रों की तस्वीर