Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ससुर को बहू से हुआ प्यार, घर से भागे, फिर फांसी पर लटकी मिली दोनों की लाश

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते ससुर और बहू के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ससुर और बहू का शव पेड़ में फांसी ...


बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते ससुर और बहू के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ससुर और बहू का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। घर में उनके रिश्ते की जानकारी लगने के बाद दोनों घर से गायब हो गए. मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी का है। जानकारी के अनुसार कनेरी निवासी खेलूराम केवट (50 वर्ष) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35 वर्ष) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि गीता अपने दुधमुंहे बच्चे समेत दोनों बच्चों को बीमार पति के पास छोड़कर ससुर के साथ भाग गई। खेलूराम भी दो बच्चों का पिता है। मार्च में ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे और सिमगा में रोजी मजदूरी करते थे। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर वालों को उनके रिश्ते का पता चला, तो परिवार में तनाव हुआ. उन्हें समझाइश भी दी गई, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बीते मार्च महीने में दोनों घर से भाग गए थे. उसके बाद सिमगा में रह रहे थे। जहां बीते 14 अगस्त को हुए हत्या के एक मामले में उनसे पूछताछ हुई थी। इसके बाद वे 21 अगस्त से गायब थे। अब दोनों के शव फांसी पर मिले हैं। चकरभाठा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्...

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमि...

प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है ...

श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये ...

दुर्गवासियों को बड़ी सौगात - महाराजा चैक से बोरसी तक फोरलेन

छत्तीसगढ़ के निशानेबाजों के लिए सुनहरा मौका! :28 अगस्त से शु...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत ...

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक...

गोद ग्राम सोनपूरी में राज्यपाल का जनसंवाद, अंतिम पंक्ति तक य...