Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी में फिर चला चाकू, विवाद में युवक की हत्या की

रायपुर। रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि युवक अपने घर से निकलकर पास के बाजार में बैठा हुआ था कि तभी एक दूसरे युवक से...


रायपुर। रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि युवक अपने घर से निकलकर पास के बाजार में बैठा हुआ था कि तभी एक दूसरे युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे युवक ने बाजार में पहले से बैठे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। मामला आमानाका थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मोहबा बाजार के डबरापारा निवासी कुचकुच तांडी (20) रविवार रात करीब 9 बजे डबरापारा इलाके के ही बाजार में बैठा था। उसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला रितिक सोना (20) भी पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रात को भी दोनों के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रितिक ने कुचकुच की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई। कुछ लोग समझ पाते, तब तक रितिक भाग चुका था। वहीं घटना के बाद वारदात की जानकारी आमानाका पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कुचकुच पेशे से ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतक और आरोपी दोनों परिचित हैं। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं।

No comments

छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की सुनिश्चित हो रही सक्रिय भा...

ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने क...

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री वि...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जा...

स्वस्थ प्रदेश से ही बनाएंगे समृद्ध प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. ...

पीपरछेड़ी जलाशय योजना के लिए 84.94 करोड़ रुपये स्वीकृत

ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया ग्रामोद्योग ...

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – म...