Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कॉफी के बीज की बोरियों के बीच छिपाकर 1.10 करोड़ के गांजे की तस्करी, पुलिस ने जब्त किया, दो हिरासत में

  नागपुर। नागपुर ग्रामीण पुलिस ने बुटीबोरी में एक ट्रक को रोककर करीब 1.10 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी ह...

 


नागपुर। नागपुर ग्रामीण पुलिस ने बुटीबोरी में एक ट्रक को रोककर करीब 1.10 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गांजा तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि आंध्र प्रदेश से आ रहा गांजे से भरा ट्रक नागपुर के बुटीबोरी से होकर गुजरेगा। पुलिस ने योजना बनाई। गांजे से भरा ट्रक हिंगणघाट से आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को रोका। ट्रक की जांच की। ट्रक में कॉफी के बीज की करीब 365 बोरियां रखी थीं। इन बोरियों के बीच 40 अन्य बोरियों में गांजा छुपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार 1,104 किलो गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 1,10,40,000 रुपए है। पुलिस टीम अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक वजन और अन्य साधन लेकर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों से गांजा के अलावा 20 लाख का ट्रक और 10 हजार रुपए का मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम रोहित जायसवाल (25) और सोनू चव्हाण (31) है। रोहित गाड़ी का ड्राइवर है। वह मध्यप्रदेश के पन्ना का रहने वाला है। जबकि सोनू हरियाणा के भिवानी का निवासी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह गांजा तेलंगाना के खम्मम से लाया जा रहा था। इसे पंजाब में किसी स्थान पर पहुंचाना था। बुटीबोरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

No comments

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री श्री साय की प...

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: छत्तीसगढ़ के लि...

भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए योजनाबद्ध ह...

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन...

गरियाबंद में हुए मेगा हेल्थ कैंप में गंभीर बीमारी का लगा पता...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्म...

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय की पहल प...

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंड्रापाथ तहसील सन्ना को दी बड़ी सौगात