Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बच्चे बढ़ाओ दुनिया पर छाओ का नारा देने वाले संघी जनसंख्या पर कानून बना हिंदुओ को धोखा दे रहे : सुशील आनंद शुक्ला

यूपी के जनसंख्या कानून के समर्थक रमन बताए वैसा ही कानून छत्तीसगढ़ से क्यो हटाया था? साक्षी महाराज के आह्वान पर जिन्होंने बच्चे बढ़ा लिए वो अब ...

यूपी के जनसंख्या कानून के समर्थक रमन बताए वैसा ही कानून छत्तीसगढ़ से क्यो हटाया था?

साक्षी महाराज के आह्वान पर जिन्होंने बच्चे बढ़ा लिए वो अब क्या करे


abernews रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनसंख्या वृद्धि के लिए लागू कानून को रमन सिंह ने हटाया था। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि परिवार नियोजन और दो बच्चों के लिए कानून बनाने की पैरोकार बने रमन सिंह भाजपा नेता बताए छत्तीसगढ़ में दो से अधिक बच्चों के लिए बनाए गए कानून को क्यो खत्म किया था? 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्थानीय निकायों शहरी और पंचायतों के लिए कानून बनाया था कि दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति स्थानीय निकायों के लिए चुनाव लड़ने के लिए अपात्र थे। यह कानून छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 2008 तक छत्तीसगढ़ में भी लागू था। भाजपा की रमन सरकार ने इस कानून को राज्य से हटाया था। आज रमन सिंह किस नैतिकता से योगी सरकार के द्वारा बनाये गए कानून के समर्थन में बयान दे रहे ।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस परिवार नियोजन कार्यक्रम के सबसे बड़े विरोधी है। उत्तरप्रदेश में भाजपा की योगी सरकार द्वारा दो से अधिक बच्चों वालो के लिए अनेक कानूनी बंदिशें लगाने पर  देश के हिन्दू भाजपा आरएसएस और विहिप से जानना चाहते है कि दशकों तक हिंदुओ को जनसंख्या बढ़ाने का आह्वान करने वाले लोग अचानक यू-टर्न क्यों ले लिये? विहिप के लोग घूम-घूमकर नारा देते थे “बच्चे बढ़ाओ दुनिया पर छाओ, छोटा पड़ेगा हिंदुस्तान खाली करा लेंगे पाकिस्तान“ उनके नारों से प्रेरणा लेकर जो हिन्दू अपना परिवार बढ़ा लिए है उनके लिए भाजपा का अब क्या कहना है? भाजपा के बड़े नेता साक्षी महाराज जैसे लोग जो लगातार हिंदुओ को बच्चे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे उनका यूपी सरकार के जनसंख्या संबंधी इस कानून पर क्या रुख है? पहले बच्चे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना फिर इसके खिलाफ कानून बनाना क्या देश के हिंदुओं के साथ भाजपा का धोखा नही है?
कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस शुरू से जनसंख्या नियंत्रण की पक्षधर रही है। हम दो हमारे दो का नारा कांग्रेस की सरकार ने ही दिया था। भारतीय जनता पार्टी का जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाया जाने वाले कानून के पीछे भाजपा की बदनीयती झलक रही। जनसंख्या वृद्धि किसी एक राज्य की समस्या नहीं, राष्ट्रीय समस्या है केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है भाजपा जनसंख्या नियंत्रण पर जो कानून यूपी में बनाने जा रही उसे संसद में बनाने का साहस क्यों नही दिखा रही? क्या जनसंख्या नियंत्रण पूरे देश के लिए जरूरी नही है। यूपी चुनाव के लिए इस प्रकार का कानून बनाने की नौटंकी कर भाजपा योगी और मोदी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाना चाह रही। कोरोना काल में गंगा में बहती लाशें, ऑक्सीजन इलाज के लिए तड़फते लोगो का पीड़ा, बढ़ती मंहगाई, रोजगार देने की नाकामी को भाजपा जनसंख्या पर कानून बना कर छुपाना चाह रही।


No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित