Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरोना संक्रमण नियंत्रित होते ही छत्तीसगढ़ में बढी विकास की रफ्तार:आर पी सिंह

abernews रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर पी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना...


abernews रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर पी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के ऊपर प्रभावपूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेने के बाद अब भूपेश बघेल सरकार का पूरा फोकस फिर से विकास कार्यों की तरफ हो गया है। विकास की जो रफ्तार करोना काल की वजह से बाधित हुई थी अब वह दोगुनी रफ्तार पकड़ चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि मात्र पिछले 3 दिनों में ही महासमुंद, बलौदा बाजार, भाटापारा, बालोद, दुर्ग, गरियाबंद एवं कबीरधाम जिले में  1742.71 करोड रुपए के 1808 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन संपन्न हुआ है। इसमें कुल 1015 कार्यों का भूमिपूजन जिसकी कुल लागत 1244.84 करोड़ रुपए है तथा 793 कार्यों का लोकार्पण जिसकी कुल लागत 497.86 करोड़ रुपये है का लोकार्पण हुआ है। यह बताता है कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलो का विकास तीव्रतम गति से होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल स्वयं इन विकास कार्यों की निरंतर एवं नियमित निगरानी कर रहे हैं ताकि सुनिश्चित समय अवधि के भीतर यह सभी निर्माण कार्य संपन्न हो सके और प्रदेश की जनता को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। विकास की रफ्तार बताती है कि आम जनता ने "भूपेश है तो भरोसा है" का जो नारा दिया था वह अब फलीभूत होता नजर आ रहा है।


No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच प...

25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रच...

आज हम पते में जिस 'छत्तीसगढ़' शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्र...

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर कि...

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का क...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव ...

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र...

विदिशा में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी...