Vaccine: gap between two doses of the Covishield vaccine can be extended from 12 to 16 weeks Covid-19 Vaccine :अबेरन्यूज़। एक सरकारी पैनल ने ...
Vaccine: gap between two doses of the Covishield vaccine can be extended from 12 to 16 weeks
Covid-19 Vaccine :अबेरन्यूज़। एक सरकारी पैनल ने गुरुवार को कहा कि Covishield वैक्सीन की दो डोज के बीच समय के अंतर को 12 से 16 सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है. वर्तमान में यह अंतराल चार से आठ सप्ताह है. हालांकि, Covaxin की खुराक में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसकी गैप अवधि चार से छह सप्ताह है. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (The National Technical Advisory Group) ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को रिकवरी के बाद छह महीने तक टीकाकरण नहीं करने की सिफारिश की है।
पैनल ने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीन में से किसी एक को लेने का विकल्प दिया जा सकता है और स्तनपान कराने वाली महिलाएं प्रसव के बाद किसी भी समय शॉट के लिए पात्र हैं. संशोधित दिशानिर्देश ऐसे समय आया है जब कई राज्य वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं. कोविशील्ड खुराक के बीच का अंतर अगर केंद्र सरकार द्वारा इसे लागू किया जाता है, तो कोविशिल्ड वैक्सीन की खुराक में संशोधन रेजिमेन में तीसरा बदलाव होगा।
मार्च में केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो खुराक के बीच अंतराल को चार से आठ सप्ताह तक बढ़ाने की सलाह दी थी. फिर अप्रैल में केंद्र ने सलाह दी कि दूसरी कोविशील्ड खुराक पहली के 6 से 8 सप्ताह बाद ली जा सकती है. मार्च में मेडिकल जर्नल लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि कोविशिल्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच 12 हफ्ते करने से प्रभावकारिता 81.3 फीसदी थी. जबकि 6 सप्ताह में इसकी 55.1 फीसद प्रभावकारिता थी. हालांकि अंतराल 12 सप्ताह से अधिक होने पर प्रभावकारिता पर प्रभाव पर अभी तक कोई अध्ययन उपलब्ध नहीं है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments