अबेर न्यूज़ बेमेतरा। समाजसेविका वर्षा गौतम ने बुधवार की अपने बेटे तुषार व बेटी हिमानी का कोरोना वैक्सिनेशन कराया । इसके अलावा पड़ोसी समेत शहर...
अबेर न्यूज़ बेमेतरा। समाजसेविका वर्षा गौतम ने बुधवार की अपने बेटे तुषार व बेटी हिमानी का कोरोना वैक्सिनेशन कराया । इसके अलावा पड़ोसी समेत शहर के कई नागरिकों को टीकाकरण के लिए वैक्सिनेशन सेंटर तक पहुचाया है । इस दौरान समाजसेविका ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है । देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत और लगन से कोरोना महामारी से निपटने कारगर टीके का निर्माण किया है । हम सभी को उनकी मेहनत को सार्थक करने का प्रयास करते हुए, शत प्रतिशत वैक्सिनेशन का लक्ष्य लेकर लोगो को प्रेरित करना चाहिए । वर्तमान में वैक्सिनेशन की गति धीमी है । सामूहिक प्रयास से ही कोरोना से लड़ाई जीती जा सकती है । उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वयं व परिवार के सदस्यों को डॉक्टर के मार्गदर्शन में कोरोना टीका अवश्य लगवाए ।
" alt="" />" alt="" />


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments