aber news. वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर दिन किसी न किसी देवी और देवताओं को अर्पित होता है. कहा जाता है कि दिन के मुताबिक काम किया जाए तो देव...
aber news. वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर दिन किसी न किसी देवी और देवताओं को अर्पित होता है. कहा जाता है कि दिन के मुताबिक काम किया जाए तो देवी-देवताओं की असीम कृपा आप पर लगातार बनी रहती है. मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है. इसके अलावा इस दिन को मंगल ग्रह का कारक भी माना जाता है।
कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. ऐसे ही कुछ काम है जो मंगलवार के दिन नहीं करने चाहिए. जिन्हें करना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इन कामों को करने से बजरंगबली नाराज हो जाते हैं।
मान्यता के मुताबिक इस दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करना चाहिए.जिससे आपकी जीवन में किसी भी तरह की कोई बाधा हो सकती है इसके साथ आर्थिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं।
मंगलवार के दिन किसी को भी भूलकर भी धन नहीं देना चाहिए. ना ही इस दिन किसी से लेना चाहिए. इससे भी आपको आर्थिक परेशानी और हानि पहुंच सकती है।
इस दिन गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है. उड़द का संबंध शनि से है।
मंगलवार के दिन मछली नहीं खानी चाहिए. इस दिन मछली खरीदने और खाने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बहकर खत्म हो जाता है.
मंगलवार के दिन सात्विक रहना चाहिए. शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए. जिससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे।
मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए. इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है. जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मंगलवार के दिन शृंगार का सामान न खरीदें. ऐसा माना जाता है कि इस दिन शृंगार का सामान खरीदने से वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है. बता दें, इसके लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments