Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर, 31 मई तक कैंसिल हो गई हैं ये सभी ट्रेनें, यात्रा से पहले यहां देख लें पूरी लिस्ट

Aber अबेरन्यूज़ । Indian Railway Cancel Trains: देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. अगर आप भ...


Aber अबेरन्यूज़ । Indian Railway Cancel Trains: देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. अगर आप भी कहीं यात्रा करने जा रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए. उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने 11 स्पेशल ट्रेनों को 31 मई तक के लिए रद्द कर दिया है।

उत्तर रेलवे ने एक ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है. हालांकि रेलवे ने ये ट्रेनें कोरोना वायरस की वजह से कैंसिल नहीं की है. रेलवे ने बताया है कि ये ट्रेनें ऑपरेशनल रीजन की वजह से रद्द की गई हैं. भारतीय रेलवे ने पठानकोट, अमृतसर, अम्बाला कैंट, फजिका जंक्शन, लुधियाना, बठिण्डा, लखनऊ, गोरखपुर, जबलपुर, आगरा, हरिद्वार समेत कई रूट की ट्रेनों को कैंसिल किया है।

उत्तर रेलवे ने इस बाबत अपने ट्वीट में लिखकर जानकारी दी, "सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित विशेष रेलगाड़ियों को परिचालनिक कारणों से उनके समक्ष दर्शायी गई तिथियों से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है." उत्तर रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया कि ऑपरेशनल रीजंस की वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है।


No comments