Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इतनी सी बात पर युवक को मार दिया चाकू

  बंगलूरू। कर्नाटक में सफर कर रहे एक जोड़े के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म की लड़की के साथ सफर कर रहे एक 23 साल के युव...

 


बंगलूरू। कर्नाटक में सफर कर रहे एक जोड़े के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म की लड़की के साथ सफर कर रहे एक 23 साल के युवक को बेरहमी से पीटा गया है और उस पर चाकू से कई वार किए गए। अबतक पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मेंगलुरू का है। यह जोड़ा मेंगलुरू से बंगलूरू बस में सफर कर रहा था। मेंगलुरू पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को अबतक गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ये जोड़ा एक अप्रैल को बस से सफर कर रहे थे। रात साढ़े नौ बजे बस को रोका गया और दोनों को बस से नीचे उतारा गया। दोनों को बस से उतारने के बाद युवक को बेरहमी से पीटा गया और उस पर कई बार चाकू से वार किए गए। इस बीच जैसे ही लड़की ने उसे बचाना चाहा तो उसे भी चोट पहुंचाई गई। पुलिस की माने तो चार लोग गाड़ी से आए थे और उन्होंने बस को रुकवाया था।  युवक-युवती को बस से उतारकर युवक को पीटा और उसके पिछले हिस्से पर चाकू से वार किया। पुलिस के मुताबिक, पीडि़त युवक अस्पताल में भर्ती है और अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने जानकारी दी कि ये दोनों क्लासमेट हैं। युवती बंगलूरू जा रही थी और उसका दोस्त उसकी मदद के लिए साथ जा रहा था।  युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले कई सालों से वो युवक को जानती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच के लिए एसीपी के नेतृत्व में विशेष टीम को गठित किया गया है।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...