Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बघेल असम में सियासी लफ़्फाजी की जगह प्रदेश के किसानों की फिक्र करें: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बिलासपुर संभाग के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजा कापा निवासी एक किसान की आ...


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने बिलासपुर संभाग के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजा कापा निवासी एक किसान की आत्महत्या के मामले को प्रदेश सरकार की कलंक-गाथा का एक और अध्याय बताया है। श्री साय ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार अपनी झूठी वाहवाही कराने में करोड़ों रुपए खर्च करके कलंक से दागदार अपनी सियासी छवि चमकाने में लगी है और दूसरी तरफ जमीनी सच यह है कि इस प्रदेश सरकार के समूचे सिस्टम से लोग, विशेषकर किसान इतने आजिज आ गए हैं कि वे आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं। श्री साय ने कहा कि इसी सरकारी सिस्टम ने धान बेचने पहुँचे एक किसान को धान खरीदी केंद्र में ही आत्महत्या के लिए विवश किया था। बावजूद इसके, प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार झूठ परोसकर प्रदेशवासियों को भ्रमित करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि तखतपुर के राजा कापा निवासी छोटूराम कैवर्त्य की आत्महत्या प्रदेश सरकार के सिस्टम की वह काली सच्चाई है, जिसमें पटवारी के भ्रष्टाचरण ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के सियासी जुमलों के गुब्बारे की हवा निकाल दी है। रिश्वत लेकर भी किसान छोटूराम की जमीन की पर्ची बनाने में पटवारी की आनाकानी ने एक और किसान को मौत के मुँह में धकेलकर साबित किया है कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति घोर संवेदनहीन है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में पाँच गारंटी देने की सियासी लफ़्फाजी करने में जितना वक़्त जाया कर रहे हैं, उतनी फिक्र अगर वे प्रदेश के किसानों को गंगाजल की कसमें खाकर दी गई गारंटी की करते तो प्रदेश के किसानों को यूं आत्महत्या के लिए विवश नहीं होना पड़ता। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार अपने झूठ, छलावों, धोखाधड़ी और वादाखिलाफी के चलते छत्तीसगढ़ के लिए एक असहनीय बोझ बन गई है। हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मों से छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने काम किया है। अब इस सरकार को सत्ता में बने रहने कोई अधिकार नहीं रह गया है।


No comments

किसानो के हित में निरंतर कार्य कर रही है राज्य सरकार: मंत्री...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण

नवीन विधायक विश्राम गृह का नवनिर्माण आधुनिक प्रक्रियाओं के स...

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप ने दी ...

सावन के दूसरे सोमवार तपेश्वर धाम पहुंचे कृषि मंत्री

बिजली बिल शून्य, आय में वृद्धि : पीएम सूर्य घर योजना बनी आमज...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिली सुरक्षा और...

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

हर महिला में होती है हुनर, बस जरूरत है पहचानने की

आईटीबीपी जवान बलजीत सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल