Get the moon-like glow with raw milk, learn how aber अबेर न्यूज। गर्मी का मौसम बहुत सी परेशानियां महिलाओं के लिए लेकर आता है जैसे की खूबसू...
Get the moon-like glow with raw milk, learn howaber अबेर न्यूज। गर्मी का मौसम बहुत सी परेशानियां महिलाओं के लिए लेकर आता है जैसे की खूबसूरती में कमी आना। सबसे ज्यादा स्किन का ध्यान गर्मियों के मौसम में रखना चाहिए। ऐसे में अगर आपको भी गर्मियों में स्किन की प्रॉब्लम आ रही है तो आज हम आपको कच्चे दूध की मदद से होने वाले कुछ नुस्खे बताएंगे जिससे आपका चेहरा साफ और बेदाग हो जायेगा।
कच्चा दूध और गाजर का जूस: इसके लिए एक कटोरी में 2 से 3 छोटे चम्मच कच्चा दूध व गाजर का जूस, 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर करीब 10 से 15 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे पानी से साफ कर लें।
कच्चा दूध और हल्दी करें यूज: साथ ही इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट त्वचा की रंगत निखार कर सुंदर, ग्लोइंग, मुलायम व जवां स्किन दिलाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध व 2 चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इससे 5-7 मिनट तक मसाज करें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।
शहद और कच्चा दूध भी कारगर: इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध व 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इस ताजे पानी से धो लें। आप इसे बालों पर भी लगा सकती है। बस इसे उतारने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करें।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments