Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आखिर असम में पीएम मोदी को क्यों बीच में रोकना पड़ा अपना भाषण

तामुलपुर। असम के तामुलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान एक ऐसा भी पल आया जब उन्होंने अपनी स्पीच रोक दी और एक कार्यकर्ता की ...


तामुलपुर। असम के तामुलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान एक ऐसा भी पल आया जब उन्होंने अपनी स्पीच रोक दी और एक कार्यकर्ता की चिंता करने लगे। दरअसल भीड़ में एक शख्स बेहोश हो रहा था। इस पर पीएम मोदी ने कहा, देखिए एक कार्यकर्ता गिर रहा है। उसे संभालिए, पानी पिलाइए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने डॉक्टरों की टीम से उसकी मदद करने को कहा। इसके बाद उन्होंने पुन: अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार एनडीए सरकार बननी तय है। असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं हैं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को अब एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। पीएम ने कहा कि असम के लोग विकास, स्थिरता, शांति, भाईचारा, सद्भावना के साथ हैं। मोदी ने कहा, 'मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने एनडीए सरकार बनाना तय कर लिया है। असम में हो रहा विकास यहां पर कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है। असम में हो रहा विकास यहां पर लोगों का, महिलाओं का जीवन आसान बना रहा है। असम में हो रहा विकास, यहां पर नए अवसर बना रहा है, नौजवानों के लिए अवसर बढ़ा रहा है। पीएम ने कहा कि हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं। हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं। देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं, तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं।
सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के खेल से देश को नुकसान
पीएम मोदी ने कहा कि सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के इस खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है। हम परिश्रम करने वाले लोग हैं, समाज की सेवा के लिए दिन-रात एक करने वाले लोग हैं, विकास के लिए ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं। असम के लोग आज देख रहे हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी नीति में भी है और नीयत में भी है। पीएम मोदी ने आज रैली में कहा कि गरीबों को पक्का घर मिल रहा है, तो हर वर्ग, हर जनजाति के गरीबों को मिल रहा है। शौचालय मिला, तो भी बिना भेदभाव के सभी को मिला। गैस कनेक्शन मिला, तो बिना भेदभाव के सभी को मिला।

No comments

युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्...

दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा ए...

वीर सैनिकों के सम्मान में आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्...

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों...

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परि...

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्...

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप...