Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अब खतरनाक होता जा रहा कोरोना: सरकार के पसीने छूटे

 81,000 से ज्यादा नए मरीज मिले  नई दिल्ली। अब देश में कोरोना का भयानक रूप सामने आने लगा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना ज्यादा कहर बर...

 81,000 से ज्यादा नए मरीज मिले


 नई दिल्ली। अब देश में कोरोना का भयानक रूप सामने आने लगा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना ज्यादा कहर बरपा रहा है। लगभग सभी प्रदेशों की हालत खराब है। खासकर महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन के आसार दिख रहे हैं। यहां लोगों की जान भी जा रही है। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार को कोरोना के सर्वाधिक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 469 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली सरकार ने आज इसे लेकर आपात बैठक भी बुलाई है। महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके अलावा कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेज हो गई है। एक अप्रैल को 36 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, वहीं अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की खुराक ले चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सरकार और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में देश में 81,466 नए मामले सामने आए हैं जबकि 469 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे हार मान ली है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में मौजूदा समय में 6,14,696 मरीजों का इलाज चल रहा है।
-अमिताभ बच्चन ने लगवाया  टीका
अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 वायरस टीके की पहली खुराक ले ली है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा परिवार के सभी सदस्यों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है। बता दें कि अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

No comments

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने व...

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...