Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

MP के इस शहर में होली के दिन लॉकडाउन की तैयारी

aber अबेर न्यूज इंदौर। कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 584 नए संक्रमित मिले हैं। 2 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। इसके बा...


aber अबेर न्यूज इंदौर। कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 584 नए संक्रमित मिले हैं। 2 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। इसके बाद और सख्ती की तैयारी है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने गुरुवार को सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में होली के चलते संडे के साथ सोमवार को भी लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया।aber

इस पर कमिश्नर और कलेक्टर ने भी सहमति जताई है। संडे और मंडे लॉकडाउन का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय सरकार स्तर से ही होगा। बता दें कि इंदौर में पहले से ही हर रविवार को लॉकडाउन लगा हुआ है। होली के जुलूस और गेर निकालने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। चिंता इस बात की है कि होली में अगर लोग घरों से बाहर निकलेंगे तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में मिले
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। पिछले 24 घंटे में 1885 नए केस मिले हैं। यह पिछले 6 महीने में एक दिन का सबसे ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में इंदौर में सबसे ज्यादा 584 नए केस मिले, जबकि भोपाल में 398 और जबलपुर में 109 संक्रमित मिले। इंदौर में 2,523 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 2 लाख 82 हजार 174 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 67 हजार 242 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1885 नए संक्रमित मिले, जबकि 919 मरीज ठीक हुए।aber

महाराष्ट्र से नया डबल म्यूटेंट आने की आशंका
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना का नया 'डबल म्यूटेंट' आने की संभावना है। यह नया वैरिएंट नागपुर से मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। हालांकि एक सप्ताह से महाराष्ट्र से सड़क मार्ग पर यात्री बसों का परिवहन बंद है, लेकिन निजी वाहनों के अलावा ट्रेन रूट से लोग आ-जा रहे हैं। ऐसे में सख्ती से चेकिंग की जा रही है। बता दें कि कोरोना के नए डबल म्यूटेंट नागपुर के कई कोरोना संक्रमितों में मिला है।aber

नर्सिंग होम और निजी हॉस्पिटल कोविड 19 के इलाज की दरें निर्धारित
प्रदेश के सभी नर्सिंग होम और निजी हॉस्पिटल को कोविड-19 के इलाज की निर्धारित दरों को काउंटर पर लगाना होगा। यह दरें 29 फरवरी 2020 को अस्पतालों की तरफ से सीएमएचओ को बताई गई दरों से 40 प्रतिशत से अधिक नहीं हो।aber

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार ...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से ...

मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा : बदलता बस्तर हेजटैग के स...

प्रदेश के हर गांव में उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा : मुख्...

बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने क...

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाय...

शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले आश्रम-छात्रावास की व्यवस्...

डेंगू के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने 16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्र...

CM साय इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्...

कर्रेगुट्‌टा में मिली सफलता के बाद CM साय पहुंचे बीजापुर