Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 8

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

Lakshmi Goddess : वास्तु के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी को मनाने के लिए घर में रखें ये 5 चीजें, दौलत की प्राप्ति के साथ होंगे और भी ये लाभ

abernews अबेर न्यूज। जीवन को खुशहाल बनाये रखने के लिए हम सब बहुत से उपाय करते हैं और यहां तक के वास्तु शास्त्र की भी मदद लेते हैं। कई बार ऐ...


abernews अबेर न्यूज।
जीवन को खुशहाल बनाये रखने के लिए हम सब बहुत से उपाय करते हैं और यहां तक के वास्तु शास्त्र की भी मदद लेते हैं। कई बार ऐसा होता है के जब धन से जुड़ी परेशानियां हमारे घर को घेर लेती हैं। ऐसे में हमें घर पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बनाये रखने के लिए घर में कुछ चीजों का रखना बहुत जरूरी होता है। जी हाँ, वास्तु शास्त्र की मानें तो ये कुछ चीजें हमारे घर पर आई नकरात्मकता और रुष्ट माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर दुबारा बनाए रख सकतीं हैं।

 चलिए इसी के साथ आपको बताते हैं के कौन सी हैं वो 5 वस्तुओं -

हनुमानजी की पंचमुखी फोटो या मूर्ति- माना जाता है कि पवनपुत्र हनुमान जी संकट को हरने व हर काम में सफलता दिलाते हैं। साथ ही घर परिवार रक्षा करते हैं। ऐसे में घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमानजी की फोटो या मूर्ति रखें। साथ ही रोजाना बजरंग बली की पूजा करें। इससे घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होकर जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही बीमारी व दुश्मनों से बचाव रहेगा।

सुराही या मिट्टी का घड़ा - घर पर सुराही या मिट्टी का घड़ा रखना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसमें पानी भर कर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। साथ ही इसे खाली कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होकर हमेशा घर पर अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

देवी लक्ष्मी व कुबेर की प्रतिमा- घर के मेन गेट पर इनकी तस्वीर या मूर्ति लगाएं। इसके साथ ही धन के देवता कुबेर व देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को पूजा स्थल में स्थापित करके रोजाना उनकी पूजा करें। इससे पैसों की किल्लत दूर होकर घर में अन्न व धन की कमी नहीं होगी। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न लगाने से भी घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

मोरपंख - भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे घर की दीवार या पूजा स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने के साथ घर के सदस्यों में एकता बनी रहती है। बच्चों के कमरे में इसे लगाने से उनका चिड़चिड़ापन व गुस्सा कम होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

गंगाजल - गंगाजल को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसलिए हर शुभ काम व पूजा में गंगा जल का इस्तेमाल होता है। ऐसे में घर में इसका होना बेहद जरूरी माना जाता है। ज्योतिष व वास्तु के अनुसार, पूर्णिमा, एकादशी या किसी शुभ दिन पर गंगा जल के पानी से नहाना चाहिए। साथ ही इससे पूरे घर में छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है।

No comments

छांगुर बाबा को लेकर मुख्यमंत्री योगी का एक्शन

बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटवा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और...

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक...

अब इलाज के लिए कर्ज, की चिंता से मिली मुक्ति आयुष्मान कार्ड ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री और सांसद की ट्रेन की सव...

राज्य में पहली बार गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मर...

अरपा नदी पर पचरीघाट बैराज निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रूपए स्व...

प्रदेश में अब तक 291.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज