Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, May 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जावरा नगर पालिका महिला CMO व राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: Javra Municipality Woman CMO and Revenue Inspector arrested

Javra Municipality Woman CMO and Revenue Inspector arrested

बिल क्लियर करने के लिए CMO ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर के जरिए ठेकेदार से 18,500 रु. घूस मांगी, साढ़े 3,500 कम दिए तो लौटाए, पूरी रकम लेते दोनों धराए


abernews रतलाम । उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रतलाम जिले में कार्रवाई की। जावरा नगर पालिका CMO नीता जैन और राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत को दफ्तर में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से रिश्वत के 18,500 रुपए बरामद हुए। नपा CMO ने ठेकेदार से पेंडिंग बिलों के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में की थी।

ठेकेदार पवन भावसार ने नगर पालिका जावरा में ठेके पर निर्माण कार्य किया था। नपा CMO नीता जैन ने बिल का भुगतान रोक दिया था। CMO नीता जैन ने राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत के माध्यम से रिश्वत मांगी थी। इससे परेशान होकर ठेकेदार पवन ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की।

शुक्रवार को पवन लोकायुक्त के कहने पर रुपए लेकर नपा दफ्तर पहुंचा। वहां पर राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत मिला। ठेकेदार ने 15 हजार दिए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा। नपा CMO नीता जैन ने दो फीसदी के हिसाब से 18,500 रुपए होने की बात कही। ठेकेदार पवन से साढ़े 3 हजार रुपए और लेने के लिए भेजा। इस पर पवन ने ये रुपए भी दे दिए। जैसे ही राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा, वैसे ही लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों को मौके पर ही जमानत भी दे दी गई।

रतलाम नगर निगम सहायक आयुक्त रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे
रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ पकड़ाईं जावरा CMO नीता जैन इससे पूर्व रतलाम नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। यहां संपत्ति कर विभाग की प्रभारी रहते हुए भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। स्थानीय कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद जनवरी 2021 में स्थानांतरित होकर नीता जैन जावरा नगर पालिका की CMO बनी थीं।

No comments

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...

लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का ...

दिव्यांगता पेंशन से बाल कुमारी को मिली नई आशा, सुशासन तिहार ...