Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पुलिस को किया गुमराह: कोरबा में CISF के SI पर हत्या के प्रयास की FIR; SECL की कोयला खदान में चोर बताकर जान बूझकर की थी फायरिंग

Korba SECL Coal Mine Update | Story Of Attack By Miscreants Turned Out To Be False, FIR Againt CISF Officer

aber news कोरबा।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL की कोयला खदान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने CISF के SI उदय कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जांच में SI उदय कुमार की कहानी झूठी निकली है। जवान पर आरोप है कि उसने जान बूझकर कर फायरिंग की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया था। उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दीपिका क्षेत्र स्थित गेवरा कोयला खदान में 19 फरवरी की रात करीब 11 बजे CISF के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान दो कैंपर वाहन दिखाई दिया। उन पर करीब 6 राउंड फायर किया गया। इसके बाद दोनों वाहन सवार वहां से भाग निकले थे। इस फायरिंग में पाली निवासी सालिक राम को गोली लगी और उसे बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे खदान में CISF जवानों पर गोली मारने का आरोप लगाया था।

SI ने बिना वॉर्निंग गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे चलाई गोली
पुलिस जांच में पता चला कि SI उदय कुमार ने आरोपियों को कोई वॉर्निंग नहीं दी। न तो हवाई फायर कर रोकने का प्रयास किया। गाड़ी में बैठे-बैठे गोली चला दी। इसके चलते ही CISF की गाड़ी के शीशे में भी छेद हुआ है। घटना के 7 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं आरोपियों के हमला करने की बात भी सामने नहीं आई है। इसके बाद SI पर FIR दर्ज कर ली गई। वहीं इस रिपोर्ट के आधार पर विभागीय जांच CISF ने शुरू कर दी है।

जवान ने कहा था- हमले पर जवाबी कार्रवाई की
वहीं इस संबंध में CISF जवान की ओर से पुलिस को बताया गया था कि बिना नंबर का कैंपर वाहन दिखाई दिया। उसका पीछा कर रहे थे, तभी एक अन्य वाहन जवानों की गाड़ी के पीछे आ गया। उसने गाड़ी को टक्कर मारना शुरू कर दिया।। इस पर CISF SI उदय कुमार ने पीछे वाले वाहन की ओर हवाई फायर की, तो उसमें बैठे बदमाशों ने लोहे की रॉड निकाल ली और गश्ती दल पर हमला करना शुरू कर दिया। इस पर जवान ने फायरिंग की और बदमाश भाग निकले।

No comments

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन: दस साल से अधिक लंबित ...

आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राज...