Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन, कल होगी अहम बैठक

  मंत्री रविंद्र चौबे बोले- यहां लॉकडाउन नहीं लगाएगी सरकार रायपुर। देश सहित प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। रोजाना मामले बढ़ रहे हैं। कुछ श...

 
मंत्री रविंद्र चौबे बोले- यहां लॉकडाउन नहीं लगाएगी सरकार


रायपुर। देश सहित प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। रोजाना मामले बढ़ रहे हैं। कुछ शहरों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू भी चल रहा है पर छत्तीसगढ़ में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा। प्रदेश सरकार की तरफ से मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यहां संक्रमण बढ़ जरूर रहा है, लेकिन डरने की बात नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार काम कर रही है। राज्य में हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी मंत्री और अधिकारी होंगे, इसमें कोविड-19 से सुरक्षा के लिए और क्या कुछ हो सकता है। यह तय किया जाएगा।
सीएम हाउस में होगी बैठक
कोविड कंट्रोल से जुड़े अफसर रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी स्थिति का जायजा लेंगे। इस बात पर भी चर्चा होगी कि आगामी 3 से 4 महीनों में कोविड को किस तरह से नियंत्रित किया जाए। क्योंकि लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या से सरकार भी चिंता में है। यही वजह है कि रविवार को ये बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में फिर से नए कोविड सेंटर शुरू करने, अस्पतालों की स्थिति को बेहतर करने पर बात हो सकती है।

No comments

मैट्स यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा, गजरा...

आज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया ...

विरासतों को सहेजने हम हैं प्रतिबद्ध, महलपुर पाठा मंदिर को बन...

घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच प...

25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रच...

आज हम पते में जिस 'छत्तीसगढ़' शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्र...

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर कि...

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का क...