Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आम आदमी पार्टी महिला विंग ने महिला दिवस पर गरीब बस्ती में बांटे कपड़े, जाना गरीब परिवारों का हाल

महिला ही सृष्टि का निर्माण करती है:-अनु अरुण सिंह रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी  की  महिला विंग की ओर से गरीब...



महिला ही सृष्टि का निर्माण करती है:-अनु अरुण सिंह

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी  की  महिला विंग की ओर से गरीब परिवारों में जाकर कपड़ा वितरित किया। वहीं परिवार की  महिलाओं से कुशलक्षेम पूछा।  साथ ही साथ प्रदेश की सभी महिलाओं को ढेरों शुभकामनाएं दी। इस आयोजन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी महिला विंग की अनु अरुण सिंह ने कहा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा महिला शक्ति थी और है और रहेगी, महिला ही सृष्टि का निर्माण करती है और समाज को आगे बढ़ती है।  उन्होंने कहा कि 8 मार्च दुनिया के इतिहास में बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की सभी महिलाओं के नाम समर्पित है।

नारी शब्द जहां लग जाता है वहीं से सृष्टि का निर्माण होता है : मिश्रा

वहीं पर पार्टी की प्रियंका मिश्रा ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी  महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि देश के सभी महिलाओं का अभिनन्दन करती हूं। आज महिला देश की रक्षा के लिए सेना में है जो देश की सुरक्षा में दिन रात खड़ी हैं,आज महिला सभी क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं। उन्होंने कहा नारी शब्द जहां लग जाता है वहीं से सृष्टि का निर्माण होता है और हम नारियों को अहिल्या दुर्गा सरस्वती न जाने कितने नाम दिए गए हैं लेकिन मेरा मानना है कि हमें इन सब नामों की जरूरत नहीं है हम महिलाओं को अगर सुरक्षा प्रदान की जाए हमारे साथ हो रहे अत्याचारों पर अगर अंकुश लग जाए तो हम इतने सशक्त हैं हर महिला झांसी की रानी है, नारियों को पूजा का विषय ना बनाया जाए मैं बस यही कहना चाहूंगी।
मेघा तिवारी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया प्रण
 वहीं मेघा तिवारी ने भी विश्व महिला दिवस पर विश्व की समस्त महिलाओं का अभिवादन करते हुए कहा कि 8 मार्च आज का दिन बहुत खास है। आज मैं यह प्रण लेती हूं कि समाज में हो रहे महिलाओं के प्रति अत्याचार और रोकने में हर संभव प्रयास करूंगी और उन सभी महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करूंगी।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित