Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या

  पति ने खिड़की से झांका तो कांप गया कलेजा नई दिल्ली। एक छोटी सी बात को लेकर कोई अपने पूरे परिवार को कैसे खत्म कर सकता है इसका एक बड़ा मामला...

 


पति ने खिड़की से झांका तो कांप गया कलेजा

नई दिल्ली। एक छोटी सी बात को लेकर कोई अपने पूरे परिवार को कैसे खत्म कर सकता है इसका एक बड़ा मामला दिल्ली के शकूरपुर में सामने आया है। एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। रात में जब महिला का पति नौकरी से वापस लौटा तो खिड़की से तीनों के झूलतेे शव देख उसका कलेजा कांप गया।
घटना की जानकारी पति ने पुलिस को दी और पड़ोसियों के सहारे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार देर रात प्रकाश में आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च(गुरुवार) को देर रसत सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि शकूरपुर की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी फंदे से झूलते पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि जिस वक्त महिला ने वारदात को अंजाम दिया तब उसका पति नौकरी पर गया था। जब वह नौकरी से लौटकर आया तो उसे खिड़की से पत्नी और दोनों बच्चे फंदे से झूलते दिखे। यह देख जैसे उसके होश उड़ गए। हड़बड़ाहट में उसने पड़ोसियों की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह दफ्तर जाने से पहले पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर बहस हुई थी। महिला एक मुंडन संस्कार में बिहार के मधुबनी स्थित अपने गांव जाना चाहती थी। दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी। पुलिस का मानना है कि इस बात से आहत होकर महिला ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि वारदात के पीछे की वजह क्या है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

No comments

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी