Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जनता से किया वादा पूरा कर रही भूपेश सरकार: केरकेट्टा

कोरबा। पाली-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने भूपेश सरकार के कामों को जमकर सराहा है। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों क...


कोरबा। पाली-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने भूपेश सरकार के कामों को जमकर सराहा है। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे भेजने की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले ही किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी का वादा किया था। जिसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना
तहत पूरा किया जा रहा है। योजना की चौथी किस्त जारी कर सरकार किसानों से किया वादा पूरा
कर दिया है। मोहित केरकेट्टा ने कोरबा प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करती है।
प्रदेश स्तर पर किसान न्याय योजना के तहत चौथी किस्त जारी की गई। 18 लाख 26 हजार किसानों को 1104.27 करोड़ रुपये दिए गए है। कोरबा जिले के 23 हजार 832 किसानों को न्याय योजना का लाभ मिला है। जिले के किसानों को 65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विधायक ने बताया कि यह राशि 2019-20 में की गई धान खरीदी के एवज में जारी की गई है। जिसका भुगतान 2021 में किया गया है। 2020-21 में खरीदे गए धान के एवज में भी छत्तीसगढ़ सरकार न्याय योजना की राशि किसानों को जारी करेगी। विधायक मोहित ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। केंद्र सरकार कई तरह से इस योजना को बंद करने और रोकने का भी प्रयास किया। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में लिए फैसले,अन्य प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ के किसान अधिक समृद्ध हुए है। जबकि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों के हित में को ठोस फैसला नहीं लिया है।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...