Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फिंगेश्वर में फिर घुसे हाथी दो घंटे तक शहर में घूमते रहे

Elephants roamed the city for two hours after entering Fingeshwar


abernews अबेर न्यूज गरियाबंद।
पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हाथियों का उत्पात जारी है। एक बार फिर गुरुवार देर रात हाथी फिंगेश्वर शहर में घुस आए। इस दौरान हाथियों ने धान खरीदी केंद्र की दीवार और गेट तोड़ दिया। वहां रखी धान की बोरियों को भी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि हाथी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। इसके चलते वन विभाग को भी परेशानी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर शहर में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे दो हाथियों का दल घुस आया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाथी शहर में घूमते रहे। वह धान संग्रहण केंद्र में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वहां से निकले तो शहर से होते हुए सरकड़ा, बिडोरा गांव की ओर बढ़ गए। फिलहाल हाथियों की लोकेशन खुरसा गांव के आसपास बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि अभी तक हाथियों ने कोई बड़ा नुकसान नहीं किया है।

वन विभाग ने जारी की चेतावनी, अकेले जंगल में जाने से मना किया

फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र प्रभारी ने बताया कि दो हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है। दोनों हाथी सूखा नदी के रास्ते बिडोरा और सरकड़ा गांव की तरफ निकल गए। ग्रामीणों के शोर शराबा करने के कारण हाथी दोबरा वापस आए और खुरसा की ओर निकले हैं। फिलहाल दोनो हाथी फिलहाल यही डेरा जमाए हुए है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। लोगो को भी सचेत किया गया है। अकेले जंगल में जाने से मना किया जा रहा है।

10 दिन पहले धान खरीदी केंद्र में घुसकर चौकीदार को मार दिया था
इससे करीब 10 दिन पहले 2 मार्च की रात दोनों हाथी फिंगेश्वर स्थित कुंदेल भांठा धान खरीदी केंद्र में घुस गए थे। इस दौरान हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और एक चौकीदार को भी मार डाला था। हाथिायों ने उसके शव के टुकड़े कर दिए थे। इस दौरान बाकी चौकीदारों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। सुबह होने पर चौकीदार का शव बरामद हो सका था। हालांकि तब हाथियों की संख्या का पता नहीं चल सका था।

No comments

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वे...

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बै...

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...