Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बाइक पर घर जा रहे पति-पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या

ABER अबेर न्यूज बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार को दंपती की हत्या कर दी गई। दोनों को पत्थर से सिर कुचलकर मारा गया है। दंपती बाइक...


ABER अबेर न्यूज बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार को दंपती की हत्या कर दी गई। दोनों को पत्थर से सिर कुचलकर मारा गया है। दंपती बाइक पर अपने बेटी के ससुराल से लौट रहे थे। दोपहर बाद लोगों ने शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। सुबह फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वारदात पस्ता थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर क्षेत्र के गांव मेघुली निवासी रहमतुल्लाह और उसकी पत्नी एसुननिशा दोनों अपनी बेटी के घर कुसमी के करमकली गांव गए थे। वहां से दोपहर में लौटने के दौरान ग्राम पंचायत उलिया के जंगल में मुख्य मार्ग पर दोनों की हत्या कर दी गई। सड़क पर ही उनकी बाइक के साथ खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि चलती बाइक पर हमला किया गया और गिरने के बाद पत्थर से कुचल दिया।

लोगों ने पुलिस को दी एक्सीडेंट होने की सूचना
दोपहर करीब 3 बजे के बाद लोगों ने सड़क पर शव पड़े देखे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई कि कोई सड़क हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या का पता चला। सूचना मिलने के बाद रढ रामकृष्ण साहू और अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि दंपती अपनी बेटी का विवाद सुलझाने ससुराल गए थे और वहां से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

No comments

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक...

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उ...

राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस ...

डिबायन लेबोरेट्रीज को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, ₹25 ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पेन में की निवेश, शिक्षा और सांस्क...

मर्काबार्ना का समग्र मॉडल मध्यप्रदेश के लिये प्रेरणादायक : म...

धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र स...

प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन सर...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नेशनल ...