Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नक्सलियों ने बस को उड़ाया, 4 जवान शहीद

  नारायणपुर। धौड़ाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उडा दिया है। विस्फोट में 4 जवान शहीद हो गए और 14 जवान गं...

 


नारायणपुर। धौड़ाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उडा दिया है। विस्फोट में 4 जवान शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है, जिसमे जवानों से भरी बस के सामने विस्फोट किया है जिससे बस अनियंत्रित हो कर पलट गई है। बस पलटने के कारण 14 जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। जवानों को नारायणपुर में इलाज के लिए लाया गया है। गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर लाया जाएगा।

घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सलियों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है। नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाकरब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहा थे। यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू करने का आॅपरेशन जारी है। घटनास्थल पर अतिरिक्त रिइन्फोर्समेंट पार्टी भेजी गई है।
नक्सलियों ने 6 दिन पहले भेजा था शांति वार्ता का प्रस्ताव
नक्सलियों ने 17 मार्च को शांति वार्ता का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था। नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि वे जनता की भलाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने बातचीत के लिए तीन शर्तें भी रखीं थीं। इनमें सशस्त्र बलों को हटाने, माओवादी संगठनों पर लगे प्रतिबंध हटाने और जेल में बंद उनके नेताओं की बिना शर्त रिहाई शामिल थीं।

No comments

किसानो के हित में निरंतर कार्य कर रही है राज्य सरकार: मंत्री...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण

नवीन विधायक विश्राम गृह का नवनिर्माण आधुनिक प्रक्रियाओं के स...

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप ने दी ...

सावन के दूसरे सोमवार तपेश्वर धाम पहुंचे कृषि मंत्री

बिजली बिल शून्य, आय में वृद्धि : पीएम सूर्य घर योजना बनी आमज...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिली सुरक्षा और...

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

हर महिला में होती है हुनर, बस जरूरत है पहचानने की

आईटीबीपी जवान बलजीत सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल